महासागरीय जीवों के बीच कछुए (Turtle) को 31 सेकेंड मे ढूंढने का रिकार्ड तोड़ पाएंगे ?
नीचे दिए गए चित्र में एक कछुए (Turtle) के अलावा डॉल्फ़िन, शार्क, व्हेल, समुद्री घोड़े और ऑक्टोपस सहित कई जाने पहचाने समुद्री जीवों को दिखाया गया है। एक रंगीन तस्वीर बनाने और जीवों को केवल नीले सुंदर पानी मे तैरते हुए बताने की बजाय, जीवों को तैरते कचरे के बीच चित्रित किया गया है। क्योंकि कहीँ न कहीं ये तस्वीर वास्तविकता को बयान करती है। चित्र में प्लास्टिक बैग, बोतलें और बाकी प्लास्टिक या अन्य कचरा देखने में भले ही सुंदर न हों, लेकिन वास्तव मे हम मनुष्यों की वजह से ये लाखों समुद्री जीवों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है।
इस चित्र मे कचरा बनाने की एक और वजह है क्योंकि कचरे की प्रचुरता से समुद्री कछुए को पानी में ढूंढना मुश्किल हो जाता है। जानवर छोटा है और अच्छी तरह से छिपा हुआ है। आपको कछुए को ढूंढ निकालना है और इसे खोजने का रिकॉर्ड 31 सेकंड का है – देखते है कि आप मे से कितने तस्वीर को खंगालने के बाद इस रिकार्ड को तोड़ पाते है।

चित्र के हर कोने को देखने के बाद भी कछुआ नहीं मिला ? कोई बात नहीं, आप इसका जवाब नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।
आप ये 31 सैकेंड्स का रिकार्ड तोड़ पाए या नहीं ? अगर हाँ तो आप जीनियस लोगों की गिनती मे तो आते ही है पर आपने कितने सेकंड लिए ? कमेन्ट करके जरूर बताइएगा जरूर। अपने दोस्तों के साथ शेयर करके देखिए की वो ये कर पाते है या नहीं ?